जगदलपुर
.बस्तर डेस्क बस्तर अंचल का एक ऐसा कलाकार जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवाज की हूबहू नकल करता है..कांकेर जिले के पखांजूर का रहने वाला कलाकार ने पीएम की आवाज की हूबहू कापि ऐसी करी..सुनने वाला भी दंग रह गया..और प्रधानमंत्री नरेंद्र की आवाज से सबको दीवाना बना दिया है...और अपने आवाज से मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और बंगाल में हो रहे चुनाव में भी रिकॉर्डिंग कर वहां के लोगों को पीएम की आवाज में जनता तक संदेश पहुंचाने का काम कर रहे है... जगदलपुर पहुंचे सुमीत दास ने बताया कि वे 2014 से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनते आ रहे है और 2015 से वे अपने दोस्तों के बीच हो या किसी कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी की आवाज की नकल कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है...साथ ही सुमीत दास कई प्रकार की आवाज भी निकाल लेते हैं..लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज की हूबहू कापी कर सबका ध्यान अपनी ओर खीच रहे है...वही कांकेर जिले के पखांजूर के रहने वाले सुमित दास का कहना है कि वे प्रधानमंत्री के भाषणों से काफी प्रेरित हुए हैं और यही कारण है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानकर उनकी आवाज निकालने की कोशिश कर रहे है...

