CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel

*जल है तो कल है "स्वच्छ जल स्वच्छ मन"मिशन


*जल है तो कल है "स्वच्छ जल स्वच्छ मन"मिशन के अंतर्गत निरंतर चौथे चरण मे  जल स्त्रोत की सफाई के अंतर्गत श्री शीतला मंदिर तालाब की सफाई का कार्य संत निरंकारी मिशन ब्रांच कांकेर के सभी सेवादारों द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी संत निरंकारी ब्रांच कांकेर के संयोजक राजा देवनानी के द्वारा दी गई उन्होंने बताया की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार बाबा हरदेव सिंह जीमहाराज की शिक्षाओं को धारण करते हुवे सम्पूर्ण भारत वर्ष मे यह अभियान वृहद रूप मे चलाया गया इसी तारतम्य मे ब्रांच कांकेर मे भी लगभग 70 सेवादल के भाई बहनो द्वारा तालाब की सफाई का कार्य किया गया जिसमे काफी मात्रा मे कचरे मे बॉटल झिल्ली और अन्य इसी प्रकार की सामग्री निकली जो पानी मे नहीं घुलती इसी वजह से यह पानी को दूषित करती है और पानी जहरीला हो जाता है जिससे ना निस्तारि के काम आता है ना हीं अन्य उपयोग मे आता है और आसपास के बोरवेल मे भी यही दूषित पानी निकलता है जिसे पीने के उपयोग मे लाने से गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है जीवन मे पानी का सर्वाधिक महत्व है सभी को समझते हुवे इसकी स्वच्छता बनाये रखने आग्रह भी किया गया इस अभियान मे कांकेर के माननीय विधायक आशाराम जी एवं कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष माननीय अरुण कौशिक भी स्वछता मे सहयोग कर योगदान दिया माननीय विधायक जी ने एवं नगर पालिका अध्यक्ष जी ने संत निरंकारी मिशन के द्वारा किए गए स्वछता के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आम जनमानस मे जन जागरण की बात की कही*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.