CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel

निखिल भारत समन्वय समिति का सम्मेलन......राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध विश्वास ने कही बड़ी बात.......

निखिल भारत समन्वय समिति के प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन आज बंगीय समाज भवन में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निहार रंजन कर ने की और मुख्य अतिथि के रूप में निखिल भारत समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध विश्वास उपस्थित रहे।
सुबोध विश्वास ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगला भाषा को जीवित रखना आवश्यक है और इसके लिए हमें संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि हम अखंड भारत के लोग हैं और स्वतंत्रता संग्राम में बंगालियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उड़ीसा में हुए अग्नि खंड की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें संगठित होना आवश्यक है अन्यथा हम बिखर जाएंगे।

इस दौरान सुबीर नंदी, सुधीर मंडल, सुब्रत विश्वास, जीवानंद हालदार और श्याम घोष ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर निखिल भारत समन्वय समिति के जिला और संभाग के संगठन की घोषणा की गई। जीवानंद हालदार को संभाग अध्यक्ष, श्याम घोष को महासचिव और जगदीश मंडल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में बंगीय समाज मिलन संघ, मैत्री संघ और पल्लीमंगल समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
साथ ही श्रीमती अपु व्यापारी श्रीमती रीता राय चौधरी श्रीमती पूर्णता मंडल के अलावा भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.