CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel   •   CG का No.1 New Channel

बांदे समिति के प्रबंधक के अलावा नप सकते समिति से जुड़े अधिकारी....आदेश की अवहेलना पर हो सकता है बड़ी कार्रवाई

पखांजूर... इन दिनों बांदे समिति के  शंकरनगर धान उपार्जन केंद्र में फाड़ प्रभारियों को लेकर राजनीति कर चरम पर है ...आरोपित फाड़ प्रभारी को मंडल अध्यक्ष की संरक्षण देने का आरोप लगा रहे है .....सिर्फ इतना ही नहीं इस वर्ष भाजपा कार्यकर्ता के आड़  पर ऐसे कई  धान खरीदी प्रभारी नियुक्ति किया गया जो पिछले कई वर्षों से शासन को करोड़ों चुना लगा कर फल फूल रहे है ...जानकारों का मानना है इस करोड़ों की घोटाले में कही न कही बड़े राजनेता भी शामिल है अगर ऐसा नहीं है तो उपपंजीयक की निर्देश के बाद भी अब तक आरोपित प्रभारी को नहीं हटाया गया जो बड़ा सवाल है....ऐसे में वो दिन दूर नहीं  बांदे एवं बेटियां सहकारी समिति का दिवालिया घोषित हो जायेगा
जाने मामला क्या है
स्थानीय एक युवा ने नाम जद आरोप लगाते हुए शिकायत किया था कि वर्ष 2022..2023...2024 में शंकर नगर में चन्दन चक्रवर्ती बतौर प्रभारी उपार्जन केंद्र पीवी 84 में धान खरीदी में करोड़ों का चुना लगाया जिसे इस वर्ष भी पीवी 84 के खरीदी प्रभारी बनाया जिसकी जांच होनी चाहिए...शिकायत पर बकायदा उपायुक्त के द्वारा बांदे शाखा प्रबंधक को जांच का जिम्मा सौंपा लेकिन जांच अब तक लंबित है ... वहीं इस मामला को संज्ञान लेते हुए संयुक्त पंजीयक ने मामले को जांच का निर्देश दी पत्र के परिपालन में उपयुक्त ने प्रबंधक तथा प्राधिकृत को एवं सीओ को निर्देश  दिया कि  दोषी व्यक्ति को खरीदी से पृथक करे लेकिन  संयुक्त पंजीयक की निर्देश को भी नहीं माना 
मामले को संयुक्त पंजीयक ने लिए संज्ञान
संयुक्त पंजीयक ने कहा ये बड़ा गंभीर मामला है उपायुक्त तथा संयुक्त पंजीयक  की आदेश को न मानना सोसाइटी अधिनियम  का विपरीत है
ऐसे आदेशों का अवहेलना करने वाले के ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई होगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.