बस्तर:-241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2025 को स्वतन्त्रता दिवस महोत्सव के तहत जन जागरूकता के लिए कामानार से केशलूर तक तिरंगा बाईक रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ श्री संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी-241 बस्तरिया बटालियन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में बटालियन के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं महिलाओं के साथ स्थानीय पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल जवानों के भारत माता के जयकारे एवं बंदे मातरम् के जयघोष की गूंज और देश भक्ति गीतों की ओजस्वी धुन के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। जवानों को संबोधित करते हुए श्री संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा, देश की सम्प्रभुता एवं अखण्डता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सच्चे सपूतों, बलिदानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता एवं सहृदय सम्मान है। तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि राष्ट्र ध्वज के रूप में वर्षों के संघर्ष, वीर सपूतों की कुर्बानियों और सुरक्षा बलों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है और इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर श्री निरंजन कुमार निराला, उप कमाण्डेन्ट, श्रीमती सविता सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, श्री लक्ष्मण पोटाई, एस.डी.पी.ओ., केशलूर, श्री चाणक्य नाग, थाना प्रभारी, दरभा तथा अधिनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं महिलाएं उपस्थित रहे
